Showing posts with label Swantantra Divas. Show all posts
Showing posts with label Swantantra Divas. Show all posts

Saturday, August 15, 2009

ग्लोबल इंडिया वाया सिंगापुर

भारतीय आज़ादी का जश्न भारत के बाहर मनाये जाने की ख़बर ही हम भारतीयों के लिए सुखद अहसास दे जाती है। और वो भी पूरे धूमे-धाम से हो, तो क्या बात है! ऐसा ही एक जश्न आज दक्षिण एशिया के बहुत छोटे लेकिन महत्वपूर्ण देश सिंगापुर में मनाया गया। सिंगापुर स्थित भारतीय दूतावास पर वातावरण पूरी तरह से हिन्दुस्तानी था। भारतीय उच्चायुक्त ने महामहिम प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का संदेश पढ़ा, वहीं ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल तथा डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने तिरंगे के लिबास में पनघट (गुजराती लोकनृत्य) जैसे सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये। बैठक की पाठिका पूजा जो रांची से हैं, इन दिनों रिसर्च के सिलसिले में सिंगापुर में हैं। आज़ादी की सालगिरह पर इन्होंने हमें सिंगापुर स्थित भारतीय दूतावास में मने स्वतंत्रता दिवस समारोह की कई रंगारंग तस्वीरें भेजी हैं। ग्लोबल होते भारत की तस्वीरों का आप भी आनंद लीजिए। बैठक में पूजा का स्वागत भी कीजिए।

(चित्र को बड़ा करके देखने के लिए चित्र पर क्लिक करें)






सभी चित्र- पूजा, जूनियर रिसर्च फेलोशिप, टेमासेक लाइफ साइंस लेबोरेटरी, सिंगापुर